भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उसका पोज / निशान्त" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}<poem>उसने हर ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
04:38, 21 अक्टूबर 2011 के समय का अवतरण
उसने हर बार चाहा कि
अबकी बार तो
बन जाए
मुस्कराहट भरी पोज
लेकिन लाख कोशिशों के
बावजूद
फोटोग्राफर के
‘स्माईल प्लीज’ पर
कुछ नहीं हुआ उससे
और फोटो में
आ गया वही
लटका हुआ चेहरा।