भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चाँदनी / राधेश्याम बन्धु" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राधेश्याम बन्धु |संग्रह=नवगीत अर...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:12, 27 अक्टूबर 2011 का अवतरण
यातना यह
औपिछवाड़े बेला संग
बतियाती चांदनी
रिश्तों की उलझन को
सुलझाती चांदनी
चाहो तो बाँहों को
हथकड़ी बना लेना
मौन के कपोलों पर
संधि -पत्र लिख देना
एकाकी जीना क्या
समझती चांदनी
यादों के जूड़े में
मौलश्री टांक दो
मिलनों के गजरे में
सपनो को बांध लो
महुआ तन छेड़-छाड़
इठलाती चांदनी
यादों की निशिगंधा
रात -रात जागती
मिलनों की एक रात
पूनम से मांगती
गंधों की पाती नित
लिखवाती चांदनी