भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अन्त पर / समीर बरन नन्दी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=समीर बरन नन्दी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
04:52, 1 जनवरी 2012 के समय का अवतरण
श्रावण की दूसरी रात, हस्पताल के पीछे
पानी की हौद और पीले लेम्पपोस्ट के नीचे
मोरचरी
के पास
हिरण आकर
स्तब्ध
सूँघ रहे है—
मोरचरी में मेरा नहीं—
जैसे हिरण का शव हो ।