भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मुक्ति / विश्वनाथप्रसाद तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=बे...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
[[Category: कविता]]
 
[[Category: कविता]]
 
<Poem>
 
<Poem>
आगे पा~म्च
+
आगे पाँच
 
और पीछे पाँच
 
और पीछे पाँच
 
दाहिने एक
 
दाहिने एक

20:59, 1 जनवरी 2012 के समय का अवतरण

आगे पाँच
और पीछे पाँच
दाहिने एक
और बाएँ एक
वे चल रहे हैं कसे हुए

कुछ लोग जिनकी आँखों पर पट्टी बँधी है
ले जाए जा रहे हैं

आगे बूटों की सधी आवाज़
और पीछे पछुआ में फटे होंठ-सा एक गाँव

यह पतझर का मौसम है शायद
पत्ते झर रहे हैं बेशुमार

एक पेड़ होगा नीम का
और उसके नीचे एक निखहरी चारपाई
जिस पर बाबा बैठे होंगे उदास

वे जानते हैं
जिस दिन वह मरेंगे
मैं नहीं रहूँगा उनके पास

शरीक होना सबसे बड़ी यातना है बाबा
लेकिन मुक्ति क्या है उसके सिवा ?