भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कृष्णा बहुत करे बदमाशी / शिवदीन राम जोशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी | }} {{KKCatRajasthan}} <poem> कृष्ण...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:04, 26 फ़रवरी 2012 का अवतरण
कृष्णा बहुत करे बदमाशी |
बृजजन गोपी गुवाल बाल जन, बहुरी करत हैं हांसी |
छेर करत बृज बालाओं से, आँख मिचोनी कर गुवालों से,
नंगी कर देता है छलिया, नां आवे शरम जरासी |
दधिदान मांगे बरजोरी, भरे रीस में वह सब गौरी,
कौन इसे समझावे समझो, साधू संत उदासी |
श्रीराधे नखराली बाला, श्याम रंग है देखो काला,
वृन्दावन की कुञ्ज गलिन में पकर बांहें लेजासी |
यमुना के तट पर नटनागर, खड़ा है मांखन चोर उजागर,
शिवदीन जच गई मनमोहन के, नैन से नैन मिलासी |