भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गाँव की समझी कभी क़ीमत नहीं .. / ओमप्रकाश यती" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{kkGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = ओमप्रकाश यती |संग्रह= }} {{KKcatGhazal}} <poem> ग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{kkGlobal}}
+
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार = ओमप्रकाश यती  
 
|रचनाकार = ओमप्रकाश यती  
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKcatGhazal}}
+
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>
 
<poem>
 +
  
 
गाँव की समझी कभी क़ीमत नहीं
 
गाँव की समझी कभी क़ीमत नहीं

07:15, 28 फ़रवरी 2012 के समय का अवतरण



गाँव की समझी कभी क़ीमत नहीं
रौशनी को शहर से फ़ुरसत नहीं

सत्य की ही जीत होगी अन्तत:
हर कोई इस बात से सहमत नहीं

क्या चुनावों का यही निष्कर्ष है ?
सज्जनों के साथ है जनमत नहीं

ठीक है वो लोग हैं भटके हुए
प्रेम है इसकी दवा, नफ़रत नहीं

हर ज़रूरत पर दुआएँ चाहिए
यूँ बुज़ुर्गों की भले इज़्ज़त नहीं