भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रंग खोजती होली / संजय अलंग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय अलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> मितान ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:04, 5 मार्च 2012 के समय का अवतरण


मितान !
इस बार होली आएगी कैसे?
उसे कैलेण्डर में खूनी लाल या
जली काली तारीख़ें ही मिलीं हैं

वह अब भी
बच्चे के हाथ में रंग की
सोच रही है

मैं सोचता हूँ
उसे, ख़ौफ हटाकर
शरारत दे ही दूँ

तुम भी दोगे क्या? या
उसे अब लौटा ही दें?