भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सुबहों पर धुँध भरे / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sheelendra (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | सुबहों पर | + | सुबहों पर धुंध भरे |
मौसम का राज है | मौसम का राज है | ||
लगता है वक़्त आज | लगता है वक़्त आज | ||
पंक्ति 32: | पंक्ति 32: | ||
रखा ताज है | रखा ताज है | ||
− | सुबहों पर | + | सुबहों पर धुंध भरे |
मौसम का राज है | मौसम का राज है | ||
</poem> | </poem> |
21:07, 5 मार्च 2012 के समय का अवतरण
सुबहों पर धुंध भरे
मौसम का राज है
लगता है वक़्त आज
हमसे नाराज़ है
सुविधा में डूबे हैं
किरनों के काफ़िले
धूप और धरती के
बीच बढ़े फ़ासले
नदिया भी बूँद बूँद
जल को मोहताज है
बरगद की शाखों पर
चीलों का वास है
दिशा-दिशा स्याह हुई
अंधा आकाश है
पनघट की ईट-ईंट
हुई दगाबाज है
चन्दन ने पहन लिए
जाने कब बघनखे
गिद्ध-भोज में शामिल
मलमल के अँगरखे
पैने नाखूनों के शीश
रखा ताज है
सुबहों पर धुंध भरे
मौसम का राज है