भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मनवा बेग विचारो रे / शिवदीन राम जोशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी | | }} {{KKCatPad}} <poem> मनवा बे...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:49, 19 मार्च 2012 के समय का अवतरण
मनवा बेग विचारो रे |
दीनानाथ दयाल बिना अब कौन तिहारो रे |
मात पिता सुत सुख के साथी ना कोई रे |
भाई बन्धु सब ही स्वार्थ के यो जग को धरो रे |
अंत समय सब साथ छोड़ कर करें किनारों रे |
सुखिया साथी काम ना आवे वांको धरक जमारो रे |
काम क्रोध अरु लोभ मोह को पटक पछारो रे |
सुरता डोर एक कर, आपो सुधरे थारो रे |
भाव सुभाव सरल कर निर्मल चित्त चितारो रे |
शिवदीन राम की विनय बिहारी शीघ्र स्वीकारो रे |