भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जंगलों के पार हो गई / जगदीश चंद्र ठाकुर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश चंद्र ठाकुर |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:21, 22 मार्च 2012 के समय का अवतरण


जंगलों के पार हो गई
मालती विचार हो गई |
आगे अँधेरा था
पीछे अँधेरा था
दृष्टि जिधर जाती थी
हंसता सपेरा था,
देख तार-तार हो गई
मालती विचार हो गई |
तालाब गहरा था
पानी भी ठहरा था
खुद भी तो गूंगी थी
मल्लाह बहरा था,
तैर कर किनार हो गई
मालती विचार हो गई |
रिश्तों का घेरा था
शास्त्रों का फेरा था
पहरा था अन्धों का
हाथ में सबेरा था,
धुंध से फरार हो गई
मालती विचार हो गई |