भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हिन्दू-मुस्लिम एक हुए जब, तब जा कर आज़ाद हुए.. / श्रद्धा जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= श्रद्धा जैन }} {{KKCatGhazal}} <poem> मौसम बदला, रुत बदली है, यू…)
 
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
 
नमन हमारा उन को है जो भारत की बुनियाद हुए  
 
नमन हमारा उन को है जो भारत की बुनियाद हुए  
  
नफरत की आंधी ने कितने गाँव-शहर बर्बाद किए
+
नफरत की आंधी ने कितने सपनों को बर्बाद किया
'श्रद्धा' लेकिन एक प्रेम से कितने घर आबाद हुए
+
'श्रद्धा' लेकिन प्रेम से जाने कितने घर आबाद हुए  
 +
 
 
</poem>
 
</poem>

19:54, 23 मार्च 2012 का अवतरण

मौसम बदला, रुत बदली है, यूं ही नहीं दिलशाद हुए
हिन्दू-मुस्लिम एक हुए जब, तब जा कर आज़ाद हुए

रात के सारे अल्हड़ सपने, सुब्ह हुई तो टूट गए
कितने हंसमुख चेहरे रोए, कितने घर बर्बाद हुए

मालिक ने इन्सान बना कर ही भेजा था दुनिया में
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, धर्म यहाँ ईजाद हुए

जो कुर्बानी में शामिल थे, कैसे उन को ग़ैर कहा
एक कौम पर कालिख पोती, हम कितने जल्लाद हुए

हम इस युग के व्यापारी का मान बढ़ाएं, नामुमकिन
नमन हमारा उन को है जो भारत की बुनियाद हुए

नफरत की आंधी ने कितने सपनों को बर्बाद किया
'श्रद्धा' लेकिन प्रेम से जाने कितने घर आबाद हुए