भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कुंआं / सुदर्शन प्रियदर्शिनी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:09, 25 मार्च 2012 का अवतरण
उलीच उलीच कर
मैंने एक दिन
खाली कर
दिया था कुंआं --
लगता था
अब कुछ
उभर कर
न आएगा -
खाली- बाल्टी
खाली घडा
ऊपर आएगा ...
पर देखा
रोज शतदल की
नाक की तरह
उल्टा -दीख कर भी
घडा
सीधा -सीधा
फिर भर कर
उभर आता है ....