भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल के दीवार-ओ-दर पे क्या देखा / सुदर्शन फ़ाकिर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
छो (प्यारी को पराई से बदला) |
|||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
कभी क़ातिल कभी ख़ुदा देखा | कभी क़ातिल कभी ख़ुदा देखा | ||
− | अपनी सूरत लगी | + | अपनी सूरत लगी पराई सी |
जब कभी हमने आईना देखा | जब कभी हमने आईना देखा | ||
23:10, 28 मार्च 2012 के समय का अवतरण
दिल की दीवार-ओ-दर पे क्या देखा
बस तेरा नाम ही लिखा देखा
तेरी आँखों में हमने क्या देखा
कभी क़ातिल कभी ख़ुदा देखा
अपनी सूरत लगी पराई सी
जब कभी हमने आईना देखा
हाय अंदाज़ तेरे रुकने का
वक़्त को भी रुका रुका देखा
तेरे जाने में और आने में
हमने सदियों का फ़ासला देखा
फिर न आया ख़याल जन्नत का
जब तेरे घर का रास्ता देखा