भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चलो, चलें चम्पागढ़ / ठाकुरप्रसाद सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ठाकुरप्रसाद सिंह |संग्रह=वंशी और मादल / ठाकुरप्रसाद स...)
(कोई अंतर नहीं)

23:31, 26 सितम्बर 2007 का अवतरण

चलो, चलें चम्पागढ़--सपनों के देश

प्यारे के देश


उत्तर से आ रही हवाएँ

बूंदों की झालर पहने

दक्षिण में उठ-उठकर छा रहे

पागल बादल गहिरे!


बिजली के बजते संदेश

प्यारे के देश


दस दिन के पाँव और दस दिन की नाव

दूर देश रे

तब जाकर मिल पाएगा पिय का गाँव

दूर देश रे

ऎसा विधना का आदेश


प्यारे के देश

चलो, चलें चम्पागढ़--सपनों के देश