भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाइकु 11-20/ भावना कुँअर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर }} Category: हाइकु <poem> 11 चम्प...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

17:43, 30 अप्रैल 2012 का अवतरण

11
चम्पा -चमेली
बाँटने को खुशबू
फिरें अकेली।
12
जिद पे अड़ी
अलसाई चाँदनी
छत पे चढ़ी।
13
नन्हीं बुंदियाँ
ठुमुककर आतीं
नाच दिखातीं।
14
चिड़िया टोली
बैठ मुँडेर पर
बेबाक बोली।
15
धूल उड़ाते
जानवरों के दल
साज बजाते।
16
चिड़िया रानी
पसीने से नहाए
पंख सुखाए।
17
गेहूँ की बाली
होकर मदहोश
बजाए ताली।
18
फूल -गगरी
टूटकर बिखरी
गन्ध छितरी।
19
चबा ही डाली
बेदर्द चिड़िया ने
तितली प्यारी।
20
दहकी जब
पलाश की अँगीठी
डरा अँधेरा।
-0-