भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाइकु 21-30/ भावना कुँअर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर }} Category: हाइकु <poem> 21 दीपक...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

17:46, 30 अप्रैल 2012 का अवतरण

21
दीपक जला
रौशन हर दिशा
अँधेरा टला।
22
प्रेम की बूँदें
भीगे धरा, गगन
महके मन।
23
रजनी भर
रोता रहा अँधेरा
रूठी चाँदनी।
24
दुःखी दो तट
सौतन बनी झील
मिलेंगे कब ?
25
ओस के मोती
शृंगार जब करें
मोती -से झरें।

26
रौंदती जाएँ
कलियों का बदन
गर्म हवाएँ।
27
काली ये रात
लील रही खुशियाँ
आया न प्रात।
28
टूटा है नीड़
उदास है चिड़िया
खुश है चील।
29
रखती रही
अँधेरी अटारों पे
रोशनी मोती।
30
खुद में ऐसे
इन्द्रधनुष रंग
भरता कैसे?
-0-