भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ऐसे दिल से मेरे धुवाँ निकले / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGha...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:32, 26 जून 2012 के समय का अवतरण
ऐसे दिल से मेरे धुवाँ निकले
जैसे यादों का कारवाँ निकले
उसकी नज़रों के तीर आँखों से
जाने कब छोड़कर कमाँ निकले
आए क्योंकर बहार गुलशन में
मुन्तज़िर है कि कब खिजाँ निकले
ग़ालिबो-मीर और दाग़-ओ-फ़िराक
कैसे - कैसे थे खुशबयाँ निकले
कोई उनतीस था नहीं उनमें
वाँ तो सब तीसमारखाँ निकले
कैसे ढूँढ़े कोई पता उसका
घर जो बेसक्फो-सायबाँ निकले
छोड़कर तुम 'रक़ीब' मत जाओ
दिल के अरमाँ अभी कहाँ निकले