भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अंखियां हरि–दरसन की प्यासी / सूरदास" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: कवि: सूरदास Category:कविताएँ Category:सूरदास अंखियां हरि–दरसन की प्यासी। दे...)
(कोई अंतर नहीं)

00:21, 3 अक्टूबर 2007 का अवतरण

कवि: सूरदास


अंखियां हरि–दरसन की प्यासी।

देख्यौ चाहति कमलनैन कौ¸ निसि–दिन रहति उदासी।।

आए ऊधै फिरि गए आंगन¸ डारि गए गर फांसी।

केसरि तिलक मोतिन की माला¸ वृन्दावन के बासी।।

काहू के मन को कोउ न जानत¸ लोगन के मन हांसी।

सूरदास प्रभु तुम्हरे दरस कौ¸ करवत लैहौं कासी।।