भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पहेली / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					| पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna  | {{KKRachna  | ||
|रचनाकार=अज्ञेय  | |रचनाकार=अज्ञेय  | ||
| − | |संग्रह=सुनहरे शैवाल / अज्ञेय  | + | |संग्रह=अरी ओ करुणा प्रभामय / अज्ञेय; सुनहरे शैवाल / अज्ञेय    | 
}}  | }}  | ||
{{KKCatGeet}}  | {{KKCatGeet}}  | ||
17:42, 30 जुलाई 2012 का अवतरण
गुरु ने छीन लिया हाथों से जाल,
शिष्य से बोले :
'कहाँ चला ले जाल अभी ?
पहले मछलियाँ पकड़ तो ला ?'
तकता रह गया बिचारा
भौंचक ।
बीत गए युग । चले गए गुरु ।
बूढ़ा, धवल केश, कुंचित मुख
चेला
सोच रहा था अभी प्रश्न :
'क्यों चला जाल ले ?
पहले, रे मछलियाँ पकड़ तो ला ?'
सहसा भेद गई तीखी आलोक-किरण ।
'अरे, कब से बेचारी मछली
घिर अगाध से
सागर खोज रही है !'
प्नोम् पेञ् (कम्बुजिया), 2 नवम्बर, 1957
	
	