भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इलाहाबाद में निराला / बोधिसत्व

6,324 bytes added, 16:05, 3 अक्टूबर 2007
पर कोलाहाल में गूँज रहा था बस

निराला...निराला...निराला ।

'''2.

वह निराला नहीं था तो

निराला जैसा क्यों

कुहरे पर क्यों

लिख रहा था ।

'''3.

धीरे-धीरे छँटी भीड़

अब वह था और दिशाएँ थीं

था दूर-दूर तक अंधियारा

अशरण था वह दुत्कारा ।

'''4.

जाने को जा सकता था घर

पर मन में बैठ गया था डर

बूढे़ पीपल के तरु तर

चुपचाप सो गया वह थक कर ।

'''5.

रात गए जागा वह बूढ़ा

खिसका अपनी जगह से

अंधकार में वह क्यों रोया था

उसने सचमुच में कुछ खोया था ।

'''6.

कई दिन हुए घर से निकले

पर कोई उसे ढूंढ़ने नहीं निकला

मरता है तो मरने दो

बस अपनी नौका को तरने दो ।

'''7.

उसकी गाँठ में कुछ नहीं था

वह किसी को नहीं दे सकता था कुछ भी

उस अंधेरे गंगा के कछार में

उसकी खोज में झांकने वाला कौन था ।

'''9.

मैं उस बेघर को ला सकता था घर

चलो न लाता तो

उसके घावों को सहला तो सकता था

पूछ तो सकता था कि वह रोता क्यों है

वह अपने को अंधकार में खोता क्यों है

पर मैं भी दर्शक था

देखता रह

उस बूढ़े को

रोते हुए

देखता रहा उसे अंधकार में खोते हुए ।

'''10.

धरती का यह कौन-सा कोना है

जहाँ बूढे़ रोते हैं

घरों से निकल कर

रोती हैं औरतें चूल्हों में सुलग कर

वह कौन-सा नगर कौन-सा शहर है

जहाँ लोगों को चुप कराने का

चलन नहीं रह बाक़ी

रातों में जाग कर रोती है

अब भी

प्रेमचन्द की बूढ़ी काकी

जहाँ रोता है निराला-सा वह दढ़ियल

'''11.

कुछ दिनों बाद वह बूढ़ा मुझे दिखा

दारागंज में ठाकुर कमला सिंह के यहाँ

ठठवारी करते

भैंस का गोबर उठाते

सानी-पानी करते

रखवारी करते

रोटी पर रख कर दाल-भात खाते

झाड़ू लगाते

अगले दिन वह दिखा

हनुमान मन्दिर के बाहर

हात पसारे दाँत चियारे

अगले दिन वह मिला

नेहरू का आनन्द भवन अगोरते हुए

नोचते हुए घास

अगले दिन दिखा

पंत उद्यान में पंत से रोते दुखड़ा

अगले दिन वह दिखा हिन्दी विभाग के आगे

अपनी सही व्याख्या के लिए अनशन पर बैठे

नारा लगाते

ऎंठे अध्यापकों से लात खा कर भी डटा था वह

पर अध्यापक उसे समझने के लिए

नहीं थे तैयार...

'''12

हिन्दी विभाग से वह कहाँ गुम हुआ

कह नहीं सकता

पर बिना बताए रह भी नहीं सकता

आख़िरी बार उसे देखा गया

रसूलाबाद घाट पर चंद्रशेखर आज़ाद की

चिता भूमि पर गुम-सुम बैठे

उसके पास एक पोथी थी

एक चटाई थी

साहित्यकारों की संसद में नई

पोस्ट आई थी

नज़दीक में ही कई चिताएँ जल रही थीं

पानी पर कई नावें चल रही थीं

चल रहा था क्या उसके मन में

कहना कठिन है

यह समय किसी भी निराला के लिए

दुर्दिन है ।

'''13

रसूलाबाद घाट के बाद

निराला जैसा दिख रहे

उस आदमी की कोई थाह नहीं मिली

वह गुम गया कहीं अपनों का त्यागा अभागा

रह गए कुछ सवाल जिनके जवाब कौन दे

कौन बताएगा कि

वो बूढ़ा बोलता क्यों नहीं था अपने दुखों पर

क्यों था चुप

क्यों रहता था छिपकर

उसके अपराध क्या थे

क्यों जीता जाता था

उसके साध क्या थे

हालाँकि ये सारे सवाल पूछते हुए डरता हूँ

जब उससे नहीं पूछ पाया

तो अब यह सवाल क्यों उठाता हूँ

जैसे सब भूल गए हैं उसे

मैं भी क्यों नहीं भूल जाता हूँ

क्या ज़रूरत है अब

किसी बेघर बूढ़े की बात उठाने की

क्या ज़रूरत है उस बूढ़े को ढूंढ़ने की

इस देश में एक वही तो नहीं था दुत्कारा ।

'''14

रसूलाबाद घाट की सीढ़ियों पर

लिखा मिला उसी जगह

खड़िया से एक वाक्य

जिस पर थोड़ी दुविधा है

कुछ का कहना है कि यह

उसी पागल बूढ़े के हाथ का

लेखा है

कुछ का कहना है कि

यह घाट पर रहने वालों में से किसी का लिखा है

बकवास है

लिखा था वहाँ--

'जितना नहीं मरा था मैं

भूख और प्यास से

उससे कहीं ज़्यादा मरा था मैं

अपनों के उपहास से'

बहिला=वे गायें जो गर्भ धारण नहीं कर सकतीं
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
54,226
edits