भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अजब क़िस्से सुनाते फिर रहे हैं / वीरेन्द्र खरे 'अकेला'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Tanvir Qazee (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' |अंगारों पर ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Tanvir Qazee (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
बदन की झुर्रियाँ सच बोल देंगी | बदन की झुर्रियाँ सच बोल देंगी | ||
− | कहाँ | + | कहाँ ज़ुल्फें रंगाते फिर रहे हैं |
अगर मुझसे नहीं है काम कोई | अगर मुझसे नहीं है काम कोई |
18:59, 14 नवम्बर 2012 का अवतरण
अजब क़िस्से सुनाते फिर रहे हैं
हक़ीक़त को छुपाते फिर रहे हैं
ज़रा पापों का पश्चाताप देखो
वो अब गंगा नहाते फिर रहे हैं
कि ख़ुद भी दूध के धोए न होंगे
हँसी सबकी उड़ाते फिर रहे हैं
बदन की झुर्रियाँ सच बोल देंगी
कहाँ ज़ुल्फें रंगाते फिर रहे हैं
अगर मुझसे नहीं है काम कोई
तो फिर क्यों दुम हिलाते फिर रहे हैं
बुझे दीपक जलाने थे जिन्हें वो
जले दीपक बुझाते फिर रहे हैं
वो ज़ालिम दुश्मनी पर है उतारू
हमीं यारी निभाते फिर रहे हैं
‘अकेला’ ने सचाई बोल दी है
बहुत से भनभनाते फिर रहे हैं