भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"भूल कर भेदभाव की बातें / वीरेन्द्र खरे 'अकेला'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' }} {{KKCatGhazal}} <poem> भूल कर भेदभाव क…) |
Tanvir Qazee (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' | + | |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' |
+ | |संग्रह=अंगारों पर शबनम / वीरेन्द्र खरे 'अकेला' | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
भूल कर भेदभाव की बातें | भूल कर भेदभाव की बातें |
21:31, 16 नवम्बर 2012 के समय का अवतरण
भूल कर भेदभाव की बातें
आ करें कुछ लगाव की बातें
जाने क्या हो गया है लोगों को
हर समय बस दुराव की बातें
सैकड़ों बार पार की है नदी
वा रे काग़ज़ की नाव की बातें
है जो उपलब्ध उसकी बात करो
कष्ट देंगी अभाव की बातें
दो क़दम क़ाफ़िला चला भी नहीं
लो अभी से पड़ाव की बातें
तोड़ डाला है अल्प-वर्षा ने
नदियाँ भूलीं बहाव की बातें
मेरे नासूर दरकिनार हुए
छा गईं उनके घाव की बातें
ऐ 'अकेला' वो मोम के पुतले
कर रहे हैं अलाव की बातें