भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"झूठ पर कुछ लगाम है कि नहीं / वीरेन्द्र खरे 'अकेला'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' }} {{KKCatGhazal}} <poem> झूठ पर कुछ लगाम …) |
Tanvir Qazee (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' | + | |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' |
+ | |संग्रह=अंगारों पर शबनम / वीरेन्द्र खरे 'अकेला' | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
झूठ पर कुछ लगाम है कि नहीं | झूठ पर कुछ लगाम है कि नहीं |
21:50, 16 नवम्बर 2012 का अवतरण
झूठ पर कुछ लगाम है कि नहीं
सच का कोई मक़ाम है कि नहीं
आ रहे हैं बहुत से 'पंडित' भी
जाम का इन्तज़ाम है कि नहीं
इसकी उसकी बुराईयाँ हर पल
तुमको कुछ काम-धाम है कि नहीं
सुब्ह पर हक़ जताने वाले बता
मेरे हिस्से में शाम है कि नहीं
रोना रोते हो किस ग़रीबी का
घर में सब तामझाम है कि नहीं
इतना मिलना भी कम नहीं यारो
हो गई राम-राम है कि नहीं
हाथ का मैल ही सही पैसा
सारी दुनिया ग़ुलाम है कि नहीं
इक नए ही लिबास में है ग़ज़ल
ये 'अकेले' का काम है कि नहीं