भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कृष्ण -सुदामा / शिवदीन राम जोशी

2,969 bytes added, 05:17, 6 दिसम्बर 2012
}}
<poem>
बंदहुं राम जो पूरण ब्रह्म है, वे ही त्रिलोकी के ईश कहावें |
श्री गुरु राह कृपामय हो, हम पै नजरे, गुण को नित गावें ||
शारद शेष महेश नमो, बलिहारी गणेश हमेश मनावें |
बुद्धि प्रकाश करो घट भीतर, कृष्ण-सुदामा चरित्र बनावें ||
राम राम जप बावरे साधन यही विवेक |
इस साधन की ओट से तर गए भक्त अनेक ||
परम सनेही राम प्रिय सुप्रिय गुरु महाराज |
चरण परहूँ कर जोर कर वन्दहु संत समाज ||
प्रभु चरित्र में चित रचे जन्म-जन्म यही काम |
भक्ति सदा सत्संग उर कृपा करहुं श्रीराम ||
बंदहु संकर-सुत हरखि मंगल मयी महेश |
सकल सृष्टि पूजन करे तुमरी सदा गणेश ||
नमन करत हूं शारदा सकल गुणन की खान |
नमहूँ सुकवि पुनि देव सब चरण कमल से ध्यान ||
प्रभु चरित्र आनंद अति रुचिकर करहूं बखान |
जाहि सुने चित देय नर पावत पद निर्वाण ||
लिखूं सुदामा की कथा यथा बुद्धि है मोर |
करहूं कृपा शिवदीन पर नागर नन्दकिशोर ||
भक्त सुदामा ब्रह्मण थे,
रहते थे देश विदर्भ नगर,
मत करो देर, बस जाय कहो,
सब हाल द्वारिका वासी को |
वह सखा आपके प्रेमी हैं,
देखत ही सनमान करें,
सब दूर व्यथा हो जावेगी,
निज प्रेमी के काम कृष्ण
सब खुद ही करना चाहते थे।
यह आनन्द अद्भुत देख देख,
द्विज जाने यह जाने न मुझे |
करते हैं स्वागत धोके में,
प्रभु शायद पहचाने न मुझे |
भक्त की कल्पना सभी,
उर अंतर्यामी जान गये |
भक्त सुदामा के दिल की,
बाते सब ही पहचान गये |
बोले घनश्याम याद है कछु,
जब तुम हम दोनों पढ़ते थे |
थी कृपा गुरु की अपने पर,
पढ़ पढ़ के आगे बढ़ते थे |
<poem>
514
edits