भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्यार से पौदा कोई आप लगाएं तो सही / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGha...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
+
<poem>
 
प्यार से पौदा कोई आप लगाएं तो सही  
 
प्यार से पौदा कोई आप लगाएं तो सही  
 
फूल बंजर सी ज़मीं पर भी खिलाएं तो सही
 
फूल बंजर सी ज़मीं पर भी खिलाएं तो सही
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
 
अपनी हठधर्मी से परहेज़ करेगा ये 'रक़ीब'  
 
अपनी हठधर्मी से परहेज़ करेगा ये 'रक़ीब'  
 
गैर की बाहों में रहकर वो जलाएं तो सही
 
गैर की बाहों में रहकर वो जलाएं तो सही
<poem>
+
</poem>

17:02, 19 दिसम्बर 2012 के समय का अवतरण

प्यार से पौदा कोई आप लगाएं तो सही
फूल बंजर सी ज़मीं पर भी खिलाएं तो सही

पैकरे-सब्र कहाँ सबको अता होता है
ये हुनर बच्चों को हम-आप सिखाएं तो सही

हँसते - हँसते भी कभी आँख से आँसू निकलें
दे के खुशियाँ मुझे बेहद, वो रुलाएं तो सही

हो के मजबूर ही, इक़रार नहीं उसने किया
करने इनकार मेरे, सामने आएं तो सही

यूं तो चेहरे पे लिखी है तेरे दिल की हालत
हाले-दिल, अपनी ज़ुबां से भी सुनाएं तो सही

मंजिलें, आपको आसान लगेंगी कुछ और
मेरे क़दमों से क़दम आप मिलाएं तो सही

अपनी हठधर्मी से परहेज़ करेगा ये 'रक़ीब'
गैर की बाहों में रहकर वो जलाएं तो सही