भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खोज / किरण अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=किरण अग्रवाल |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 21: पंक्ति 21:
 
सूरज एक अँधेरे गोदाम में मिला
 
सूरज एक अँधेरे गोदाम में मिला
 
आर०डी०एक्स० के ढेर पर सोया हुआ
 
आर०डी०एक्स० के ढेर पर सोया हुआ
</poem
+
</poem>

01:58, 6 जनवरी 2013 के समय का अवतरण

और तब
शुरू हुई खोज
सूरज की

आसमान से लेकर
धरती तक
प्रधानमंत्री के बँगले से
झुग्गी-झोंपड़ी तक
सारे क़ब्रिस्तानों
और समाधियों को
छान डाला गया

अन्त में
सूरज एक अँधेरे गोदाम में मिला
आर०डी०एक्स० के ढेर पर सोया हुआ