भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"छत बचा लेता है मेरी ,वही पाया बनकर / जयकृष्ण राय तुषार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयकृष्ण राय तुषार }} {{KKCatNavgeet}} <poem> छत बचा लेता है मेरी…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=जयकृष्ण राय तुषार | |रचनाकार=जयकृष्ण राय तुषार | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
छत बचा लेता है मेरी ,वही पाया बनकर | छत बचा लेता है मेरी ,वही पाया बनकर |
21:59, 19 जनवरी 2013 के समय का अवतरण
छत बचा लेता है मेरी ,वही पाया बनकर
मुझको हर मोड़ पे मिलता है फरिश्ता बनकर
तेरी यादें कभी तनहा नहीं होने देतीं
साथ चलती हैं मेरे ,धूप में साया बनकर
तंगहाली में रही जब भी व्यवस्था घर की
मेरी माँ उसको छिपा लेती है परदा बनकर
आज के दौर के बच्चे भी कन्हैया होंगे
आप पालें तो उन्हें नंद यशोदा बनकर
घर के बच्चों से नहीं मिलिये किताबों की तरह
उनके जज्बात को पढ़िये तो खिलौना बनकर