भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चाँदनी रात में नौका विहार / रामकृष्ण दीक्षित 'विश्व'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (Mani Gupta moved page चाँदनी रात में नौका विहार / रामकृष्ण दीक्षित “विश्व” to [[चाँदनी रात में नौका विहार / रामक...)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:54, 8 अप्रैल 2013 के समय का अवतरण

चाँदनी बिखेरती रात जगमगा रही
और हमें संग लिए नाव चली जा रही

आसमान के तले याद के दिए जले
छपक छपक धार पर नाव शान से चले
इधर झूमती चले उधर झूमती चले
फिर नई अदाओं से लहर चूमती चले
संग हम जवान है आग है उफान है
धुलिमय जहाँ के खुशनुमा विहान है
कोई गीत गा चला ढोलकी गूंजा चला
कोई बासुरी बजा दर्दे दिल सुना चला
चाँदनी बिखेरती रात जगमगा रही
और हमें संग लिए नाव चली जा रही

चाँद झलमला रहा प्राण मन जगा रहा
चित्र प्यार प्यार के रुपहले सजा रहा
किरण मंद मंद है पवन बंद बंद है
चमक दमक से घिरा गगन नजरबन्द है
सो रही पहाड़िया बंद कर किवड़िया
नींद के खुमार में डूब चली झाडियां
रूप धन बिखेरती रात जगमगा रही
और हमें संग लिए नाव चली जा रही

सिन्धु की पुकार पर मिलन का उभार भर
नर्मदा उमड़ रही सोलहो सिंगार कर
संगमरमरी महल श्वेत उर्वशी महल
आज इस बहार पर चुप खड़े सभी दहल
किन्तु हम लुटे हुए कुछ जले बुझे हुए
बांधते हुए समां बह चले मजे मजे
अजब रंग बिखेरती रात जगमगा रही
और हमें संग लिए नाव चली जा रही

एक कहानी लिए एक रवानी लिए
नदी युगों की चली अमर जवानी लिए
पत्थरो से भरी हुई जंगलो से घिरी हुई
राह जल प्रवाह की की घाटियों भरी हुई
इस तरह तीर से मचल मचल नीर से
जिन्दगी बिखेरती रात जगमगा रही
और हमें संग लिए नाव चली जा रही