भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बड़ी तकलीफ़ होती है / गुलज़ार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलज़ार }} Category:ग़ज़ल <poem> मचल के जब ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:45, 9 अप्रैल 2013 का अवतरण
मचल के जब भी आँखों से छलक जाते हैं दो आँसू
सुना है आबोशारों को बड़ी तकलीफ़ होती है(१)
खुदारा अब तो बुझ जाने दो इस जलती हुई लौ को
चरागों से मजारों को बड़ी तकलीफ़ होती है(२)
कहू क्या वो बड़ी मासूमियत से पूछ बैठे है
क्या सचमुच दिल के मारों को बड़ी तकलीफ़ होती है(३)
तुम्हारा क्या तुम्हें तो राह दे देते हैं काँटे भी
मगर हम खांकसारों को बड़ी तकलीफ़ होती है(४)