भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खोई गुजरिया / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=त्रिभंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKVID|v=F6ZFXayy-Cg}}
 
<poem>
 
<poem>
(उत्तरप्रदेश के लोकधुन पर आधारित)
 
 
 
 
मेले में खोई गुजरिया,
 
मेले में खोई गुजरिया,
 
         जिसे मिले मुझसे मिलाए.
 
         जिसे मिले मुझसे मिलाए.
पंक्ति 46: पंक्ति 44:
 
मेले में खोई गुजरिया,
 
मेले में खोई गुजरिया,
 
         जिसे मिले मुझसे मिलाये.
 
         जिसे मिले मुझसे मिलाये.
 +
</poem>
 +
(उत्तरप्रदेश के लोकधुन पर आधारित)

19:06, 11 अप्रैल 2013 का अवतरण

यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें

मेले में खोई गुजरिया,
         जिसे मिले मुझसे मिलाए.

उसका मुखड़ा
चाँद का टुकड़ा,
         कोई नज़र न लगाये,
         जिसे मिले मुझसे मिलाए.
मेले में खोई गुजरिया,
         जिसे मिले मुझसे मिलाए.

खोये-से नैना,
तोतरे बैना,
         कोई न उसको चिढ़ाए.
         जिसे मिले मुझसे मिलाए.
मेले में खोई गुजरिया,
         जिसे मिले मुझसे मिलाए.

मटमैली सारी,
बिना किनारी,
          कोई न उसको लजाए,
          जिसे मिले मुझसे मिलाए.
मेले में खोई गुजरिया,
         जिसे मिले मुझसे मिलाए.

तन की गोली,
मन की भोली,
          कोई न उसे बहकाए,
          जिसे मिले मुझसे मिलाये.
मेले में खोई गुजरिया,
         जिसे मिले मुझसे मिलाये.

दूंगी चवन्नी,
जो मेरी मुन्नी,
          को लाए कनिया उठाए.
          जिसे मिले मुझसे मिलाये.
मेले में खोई गुजरिया,
         जिसे मिले मुझसे मिलाये.

(उत्तरप्रदेश के लोकधुन पर आधारित)