"अपनापन / समझदार किसिम के लोग / लालित्य ललित" के अवतरणों में अंतर
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लालित्य ललित |संग्रह=समझदार किसि...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=लालित्य ललित | |रचनाकार=लालित्य ललित | ||
− | |संग्रह=समझदार किसिम के लोग | + | |संग्रह=समझदार किसिम के लोग / लालित्य ललित |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
00:12, 12 मई 2013 के समय का अवतरण
अपनों को
पुरस्कृत करना
बड़ा बेहतर पल होता है
उस समय जब आप अपनी
सभी शुभकामनाएं
हस्तांतरित करते हैं
और वे पल अचानक
अविस्मरणीय हो जाते हैं
और
आप इतिहास में दर्ज
हो जाते हैं
जैसे माँ जन्म देकर
सुख का एहसास करती है
जैसे बिटिया
परीक्षा में अव्वल आकर
माँ-पिता का धन्यवाद करती है
या
बेटे की तरक्की से
पिताजी खुशी से झूम जाते हैं
जैसे बूढे़ दादा जी को
उनका पोता
चश्मा ठीक करवाकर पहनाता है
जैसे मोहल्ले की
गर्भवती को
बड़ी-बढ़ियों का आशीर्वाद
मिलता है
सान्निध्य में मिलती हैं
खुशियां
अपनापन, आत्मीयता
और सरोकारों का ताना-बाना
जरा जुड़कर देखो
हर पल तुम्हारा है
खुशियां बांटकर देखो
खुश होकर देखो
बिखरे हुए को जोड़कर देखो
परस्पर देखो
परंपरागत देखो
हर पल पुरस्कृत हो जाता है
जब अपने हों साथ
अपनो से करते हो बात
यही तो है जीवन की
सच्ची सौगात
केवल तुम्हारे लिए
अपने लिए
अपने लोगों के लिए
दुनिया में फैले इंसानों के लिए
जो फैले हैं दूर-दराज
अपनों से
उदास
संगी-साथी दूर है
उन्हें भी अपनाओ
अपनाने से प्यार बढ़ता है
बिखरता नहीं
जो चिंतन जुड़ने में है
वो ऐंठन में नहीं
खुलो मिलो जुड़ो
प्यारा करो, दिल से करो