भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उस क़ादरे-मुतलक़ से बग़ावत भी बहुत की / ‘अना’ क़ासमी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='अना' क़ासमी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> उ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
<poem> | <poem> | ||
उस क़ादरे-मुतलक़ से बग़ावत भी बहुत की | उस क़ादरे-मुतलक़ से बग़ावत भी बहुत की | ||
− | इस ख़ाक के | + | इस ख़ाक के पुतले ने जसारत भी बहुत की |
इस दिल ने अदा कर दिया हक़ होने का अपने | इस दिल ने अदा कर दिया हक़ होने का अपने |
12:14, 13 मई 2013 का अवतरण
उस क़ादरे-मुतलक़ से बग़ावत भी बहुत की
इस ख़ाक के पुतले ने जसारत भी बहुत की
इस दिल ने अदा कर दिया हक़ होने का अपने
नफ़रत भी बहुत की है मुहब्बत भी बहुत की
काग़ज़ पे तो अपना ही क़लम बोल रहा है
मंचों पे लतीफ़ों ने सियासत भी बहुत की
नादान सा दिखता था वो हुशियार बहुत था
साधा सा बना रह के शरारत भी बहुत की
मस्जिद में इबादत के लिए रोक रहा था
आलिम था मगर उसने जहालत भी बहुत की
इंसां की न की क़द्र तो लानत में पड़ा है
करने को तो शैतां ने इबादत भी बहुत की
मैं ही न सुधरने पे बज़िद था मेरे मौला
तूने तो मिरे साथ रियायत भी बहुत की