भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हम जानते हैं / नीरज दइया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरज दइया |संग्रह= उचटी हुई नींद }} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=नीरज दइया  
 
|रचनाकार=नीरज दइया  
|संग्रह= उचटी हुई नींद
+
|संग्रह= उचटी हुई नींद / नीरज दइया
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita‎}}<poem>अभी इस वक्त  
 
{{KKCatKavita‎}}<poem>अभी इस वक्त  

06:17, 16 मई 2013 के समय का अवतरण

अभी इस वक्त
बहुत कुछ हो जाएगा-
मसलन इस संसार की
बढ़ जाएगी आबादी
और जन्म से पहले ही
हत्यारे खोजेंगे कन्या-भ्रूण
यह कोई नई बात नहीं !

क्या है नई बात ?
क्या है ऐसी कोई बात
जिसे हम नहीं जानते ?
हम जानते हैं-
सारी की सारी बातें ।

कविता में इस वक्त
क्या कहूं नई बात?
क्या चाहते हैं आप?
क्या हर किसी की चाहत
संभव है पूरी होना
किसी एक कवि में!
किसी एक कविता में!!