भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वह सताता है दूर जा जा कर / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('| रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGhazal}} <poem> वह स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{KKGlobal}}
 +
{{KKRachna
 
| रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब'
 
| रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब'
 
| संग्रह =
 
| संग्रह =

18:14, 20 जुलाई 2013 का अवतरण


वह सताता है दूर जा जा कर
रात में फिर क़रीब आ आ कर

याद कर सुब्ह से उसे कोयल
जाने क्या कह रही है गा गा कर

उसके दिल में है क्या वही जाने
गिफ़्ट देता है रोज़ ला ला कर

अपना रिश्ता जनम जनम तक है
चल न देना कहीं तू टा टा कर

चुप करायेगी माँ ही बच्चों को
देर से रो रहे हैं हा हा कर

माँ बचाती थी धूप, बारिश से
सर पे आँचल को मेरे छा छा कर

आख़िरश हो गया बहुत मग़रूर
चार दिन में, ख़िताब पा पा कर

कितने मरते हैं भूक से, कितने
साँड़ जैसे हुए हैं खा खा कर

दस्ते मुफ़लिस पे कुछ तो रखना सीख
कम, ज़ियादा भले हो, ना ना कर

कोई आता नहीं मदद को 'रक़ीब'
देखते सब हैं दर को वा वा कर