"ज़िन्दगी यूं ही बीत गयी /वीरेन्द्र खरे 'अकेला'" के अवतरणों में अंतर
Tanvir Qazee (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' |संग्रह=सुब...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Tanvir Qazee (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 44: | पंक्ति 44: | ||
तन-मन दुखने लगा कौन अब | तन-मन दुखने लगा कौन अब | ||
आशाओं का बोझ सम्हाले | आशाओं का बोझ सम्हाले | ||
− | सतरंगे सपनों से अब तो | + | सतरंगे सपनों से अब तो |
अपनी प्रीत गयी | अपनी प्रीत गयी | ||
ज़िन्दगी यूँ ही बीत गयी | ज़िन्दगी यूँ ही बीत गयी | ||
<poem> | <poem> |
17:49, 16 अगस्त 2013 के समय का अवतरण
कब इस मन की दीवारों से
दुख की शीत गयी
ज़िन्दगी यूँ ही बीत गयी
जीवन सारा गया भटकते
असफलता का गरल गटकते
कुछ ना मिला हाथ हैं ख़ाली
हरदम रहे अभाव खटकते
दिन-रैनों की गागर सारी
नाहक़ रीत गयी
ज़िन्दगी यूँ ही बीत गयी
मन का महल हुआ है खंडित
होता रहा हमेशा दंडित
निर्माणों की घोर उपेक्षा
विध्वंसकता महिमा मंडित
टूटी छत सुधरी तो पीछे
वाली भीत गयी
ज़िन्दगी यूँ ही बीत गयी
रोये सत्कर्मों का रोना
आखि़र पड़ा पाप ही ढोना
था जीवन के लिए ज़रूरी
ऊँचा हृदय करें कुछ बोना
तोड़े नियम सभी फिर भी
हाथों से जीत गयी
ज़िन्दगी यूँ ही बीत गयी
अनचाहे समझौतों वाले
दिन गुज़रे सब काले काले
तन-मन दुखने लगा कौन अब
आशाओं का बोझ सम्हाले
सतरंगे सपनों से अब तो
अपनी प्रीत गयी
ज़िन्दगी यूँ ही बीत गयी