भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था / गोपालदास "नीरज"" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपालदास "नीरज" }} दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था|
तुम्...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |

पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=गोपालदास "नीरज" | |रचनाकार=गोपालदास "नीरज" | ||

दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था|
| दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था|

तुम्हारे घर का सफ़र इस क़दर सख्त न था|

| तुम्हारे घर का सफ़र इस क़दर सख्त न था|

00:27, 13 मई 2008 का अवतरण
दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था|
तुम्हारे घर का सफ़र इस क़दर सख्त न था|
इतने मसरूफ़ थे हम जाने के तैयारी में,
खड़े थे तुम और तुम्हें देखने का वक्त न था|
मैं जिस की खोज में ख़ुद खो गया था मेले में,
कहीं वो मेरा ही एहसास तो कमबख्त न था|
जो ज़ुल्म सह के भी चुप रह गया न ख़ौल उठा,
वो और कुछ हो मगर आदमी का रक्त न था|
उन्हीं फ़क़ीरों ने इतिहास बनाया है यहाँ,
जिन पे इतिहास को लिखने के लिए वक्त न था|
शराब कर के पिया उस ने ज़हर जीवन भर,
हमारे शहर में 'नीरज' सा कोई मस्त न था|