भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती है / जावेद वशिष्ठ" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जमाल ओवैसी }} {{KKCatGhazal}} <poem> चाँद तारों क...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=जावेद वशिष्ठ |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
22:33, 7 सितम्बर 2013 के समय का अवतरण
चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती है
अब तो आ जाओ हसीं रात ढली जाती है
रफ़्ता रफ़्ता तिरी हर याद मिटी जाती है
गर्द सी वक़्त के चेहरे पे जीम जाती है
मेरे आगे से हटा लो मय ओ मीना ओ सुबू
उन से कुछ और मिरी प्यास बढ़ी जाती है
आज अपने भी पराए से नज़र आते हैं
प्यार की रस्म ज़माने से उठी जाती है
किस लिए किस के लिए किस के नज़ारे के लिए
चाँद तारों से हर इक रात सजी जाती है
न हवाएँ हैं मुआफ़िक़ न फ़ज़ाएँ लेकिन
आप ही आप कली दिल की खिली जाती है
लाख समझाए कोई लाख बुझाए फिर भी
दिल से ‘जावेद’ कहीं दिल की लगी जाती है