भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दिल खोल के मिल ले सनम फिर हम कहाँ अब तुम कहाँ / महेन्द्र मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:01, 23 अक्टूबर 2013 के समय का अवतरण

यार मिल जावो गले से अब तो फागुन आ गया।
आम टेसू फूल गया जोबन का अर्मा छा गया।

दर बदर-घर-घर में होली रंग केसर कुमकुमा,
चल रही पिंचकारियाँ मुख पर गुलाली छा गया।

ढोल डफ कर ताल बीना बज रही है तालियाँ
गालियाँ देते हैं लाखें सभी हया उड़ता गया।

शोर पपिहा की मची है कोकिलों की धूम है-
ए महेन्दर भाग जागे चांद भी उलझा गया।