भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मन राम को सुमिर ले दिन यों ही जा रहा है / महेन्द्र मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
07:36, 24 अक्टूबर 2013 के समय का अवतरण
मन राम को सुमिर ले दिन यों ही जा रहा है।
नेकी सबाब कर ले सिर काल छा रहा है।
दुनिया अजिब तमाशा जीने की नहीं आशा-
स्वासा अमोल दिन-दिन तू मुफ्त खो रहा है।
दिन चार का है डेरा चलना वहाँ सबेरा-
कोई तो आ रहा है कोई तो जा रहा है।
किस्ती तेरा पुराना तुमको है दूर जाना-
ये धर्म का खजाना नाहक डुबा रहा है
अब तो महेन्द्र जाना रहने का क्या ठेकाना-
सुरधाम अंत पाना यही-वेद गा रहा है।