भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तजा है प्राण दशरथ ने जुदाई हो तो ऐसा हो / महेन्द्र मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

07:36, 24 अक्टूबर 2013 के समय का अवतरण

 तजा है प्राण दशरथ ने जुदाई हो तो ऐसा हो।
भरत भी राजतज दीनो सचाई हो तो ऐसा हो।

चले हैं राम जीवन में न छोड़ा संग लछुमन ने
सहा दुख सुख सभी बन में जो भाई हो तो ऐसा हो।

मिलन देखो भरत जी का मोहब्बत हो तो ऐसा हो।
न छोड़ा साथ सीता ने पतिव्रत होतो ऐसा हो।

बरस चउदह बितावेंगे अवध में ना ही आएगें
महेन्दर गवर से देखो प्रतिज्ञा हो तो ऐसा हो।