भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"या इलाही तू बचाना बेवफा के हाथ से / महेन्द्र मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

07:53, 24 अक्टूबर 2013 के समय का अवतरण

या इलाही तू बचाना बेवफा के हाथ से।
दिल्लगी चूल्हे में जाये बाज आये साथ से।

धमकियाँ और गालियाँ अभी दूर हो जा पास से।
हर घड़ी हम दम का झगड़ा नाको दम है बात से।

दिन-ब-दिन बढ़ती सरारत है लड़कपन घात से।
बातों बातों में बिगड़ जाता सरे औकात से।

आरजू सुनता नहीं बकता है टेढ़ी बात से।
ऐ खुदा मुझको छुड़ा देा इस बला के साथ से।

खंजर जो खूनी लिए हैं लड़ गई वो आँख से।
कितने घायल हो गये इस आशिकी के हाथ से।

क्या करूँ अब तो महेन्दर फँस गये हम नाज से।
पड़ गई दिल में गिरह तो कौन खोले हाथ से।