भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आखिरी हँसी / हरकीरत हकीर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरकीरत हकीर }} {{KKCatNazm}} <poem>कविता ने … उ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:13, 26 अक्टूबर 2013 के समय का अवतरण
कविता ने …
उसकी ओर आखिरी बार
हसरत से देखा
नीम गुलाबी होंठ फडके
आंसुओं से भीगी पलकें
ऊपर उठाईं …
और धीमे से बोली …
आज मैं तेरे घर
ज़िन्दगी की आखिरी हँसी
हँस चली हूँ ….