भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"किरकिट का गीत / पवन करण" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |अनुवादक= |संग्रह=पवन करन क...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=पवन करण
 
|रचनाकार=पवन करण
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=पवन करन के जनगीत / पवन करण
+
|संग्रह=पवन करण के जनगीत / पवन करण
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGeet}}
 
{{KKCatGeet}}

18:12, 3 नवम्बर 2013 के समय का अवतरण

क्या किरकिट हमरी निर्धनता मिटाएगा
क्या किरकिट हमकों चाँद तलक पहुँचाएगा

काम छोड़ हम किरकिट देखें
किरकिट देखें किरकिट देखें
काम चोर हम किरकिट देखें
किरकिट देखें किरकिट देखें

क्या किरकिट हमरी कटटरता मिटाएगा
क्या किरकिट हमसे जात-पात छुड़वाएगा

नेता अब सब किरकिट वाले
किरकिट वाले किरकिट वाले
सेठा अब सब किरकिट वाले
किरकिट वाले किरकिट वाले

क्या किरकिट हमकों शोषण से बचाएगा
क्या किरकिट हम से बेर्इमानी छुड़वाएगा

हम बस किरकिट खेलना चाहें
खेलना चाहें खेलना चाहें
हाकी कुश्ती भाड़ में जाएँ
भाड़ में जाएँ भाड़ में जाएँ

क्या किरकिट सारे खेल हजम कर जाएगा
क्या किरकिट सब खेलों की कब्र बनाएगा

किरकिट में अब पैसा-पैसा
पैसा-पैसा पैसा-पैसा
गोरा पैसा काला-पैसा
पैसा-पैसा पैसा-पैसा

क्या किरकिट अब इक जुआखेल कहलाएगा
क्या किरकिट हमरी घटती साख बचाएगा