भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक बूँद / विमल राजस्थानी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमल राजस्थानी |संग्रह=इन्द्रधन...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:56, 10 दिसम्बर 2013 के समय का अवतरण
एक बूँद पी तृषा हमारी खो गयी
एक बूँद ऊसर में वारिध बो गयी
एक बूँद बादल बन कर नभ चूमती
एक बूँद लहरों पर लहरा झूमती
एक बूँद आँसू की? किसके दृग झरे?
(एक बूँद अंजलि में कोई क्या भरे?)
क्या वह मात्र ओस की नन्हीं बूँद थी?
या बासी बदली पर जमी फफूँद थी?
पता नहीं वह ‘‘बूँद’’ कहाँ से आ गयी।
जिसको पा, जिन्दगी पा गयी।