भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चिड़िया / लीना मल्होत्रा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीना मल्होत्रा |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:43, 5 जनवरी 2014 के समय का अवतरण
महत्वाकाँक्षाओं की चिड़िया
औरत की मुण्डेर पर आ बैठी है
दम साध शिकारी ने तान ली है बन्दूक
निशाने पर है चिड़िया
अगर निशाना चूक गया
तो औरत मरेगी !