भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सागर से मेघ / गुलाब सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब सिंह |संग्रह=बाँस-वन और बाँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो ("सागर से मेघ / गुलाब सिंह" सुरक्षित कर दिया (‎[edit=sysop] (बेमियादी) ‎[move=sysop] (बेमियादी)))
 
(कोई अंतर नहीं)

17:30, 7 जनवरी 2014 के समय का अवतरण

सागर से मेघ उठे
सागर से मेघ।

जब-तब मुँह खोल हँसे
कभी हँसे ढाँके,
मन्द हुए चन्दा के
कहकहे ठहाके,

चटक हुए धरती पर
धान के सुलेख।

गढ़ते फरसे-कुदाल
फिर नई कहानी,
जलधर हलधर
किसमें है कितना पानी!

किसके आँगन होंगे
टीके-अभिषेक?

किसका सावन होगा
किसका होगा कुवार?
दूध-भरी बालों का
देख सकेगा सिंगार!

किन बाँहों में होगी
शरद चाँदनी विशेष?