भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फूलों में साँप / गुलाब सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब सिंह |संग्रह=बाँस-वन और बाँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो ("फूलों में साँप / गुलाब सिंह" सुरक्षित कर दिया (‎[edit=sysop] (बेमियादी) ‎[move=sysop] (बेमियादी)))
 
(कोई अंतर नहीं)

17:33, 7 जनवरी 2014 के समय का अवतरण

परीक्षित पानी में रह रहे हैं
साँप
फूलों में बह रहे हैं।

फूल, आँखों की आकांक्षा
नाकों की नीयत
कब तक टलती
देखने की सुविधा
सूँघने की सहूलियत

अभिशापित मौत के क्षण
कितने दुर्वह रहे हैं।

साँपों से बिना लड़,
धरती छोड़ कर
संभव नहीं प्राण-रक्षा,
मृत्यु से मरता नहीं समय
करता
जनमेजय के जन्म की प्रतीक्षा,

यज्ञ यानी इतिहास की इयत्ता
नाग-नर दोनों सह रहे हैं।
साँप, फूलों में बह रहे हैं
परीक्षित पानी में रह रहे हैं।