भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नफ़रत के परदे में / उत्‍तमराव क्षीरसागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उत्‍तमराव क्षीरसागर |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:02, 8 फ़रवरी 2014 के समय का अवतरण

आँधि‍याँ ठि‍ठुरती हुई
             काँपती हुई
        थ र थ रा ती हुई


एक बुज़ुर्ग आवाज़ की कडक


        महँदी आसमानों में रची
        बादलों में काजल लगा
चाँद माथे पर सजा, पूरा का पूरा
        गोल
        पीला - पीला चौदहवीं का


नफ़रत के परदे में
    चली तलवारें
चमक - चमक उट्ठा
      सफ्फ़ाक !
प्रेम...


       पुनवा फागुनी
            ख़ूब रँगी और ख़ूब रँगी
       एक लहूलुहान रात

                            - 1999 ई0