भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पीछे / गोपालदास "नीरज"" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपालदास "नीरज" |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:57, 12 मार्च 2014 का अवतरण
<poet> गुमनामियों मे रहना, नहीं है कबूल मुझको.. चलना नहीं गवारा, बस साया बनके पीछे..
वो दिल मे ही छिपा है, सब जानते हैं लेकिन.. क्यूं भागते फ़िरते हैं, दायरो-हरम के पीछे..
अब “दोस्त” मैं कहूं या, उनको कहूं मैं “दुश्मन”.. जो मुस्कुरा रहे हैं,खंजर छुपा के अपने पीछे..
तुम चांद बनके जानम, इतराओ चाहे जितना.. पर उसको याद रखना, रोशन हो जिसके पीछे..
वो बदगुमा है खुद को, समझे खुशी का कारण.. कि मैं चह-चहा रहा हूं, अपने खुदा के पीछे..
इस ज़िन्दगी का मकसद, तब होगा पूरा “नीरज”.. जब लोग याद करके, मुस्कायेंगे तेरे पीछे.. </poem>