भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गाना, गला, कंठ / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:17, 2 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण

हो सके हम सुखी नहीं अब भी।
आप का मेघराज आना सुन।
आँख से आज ढल पड़ा आँसू।
मल गया दिल मलार गाना सुन।

बेसुरी तब बनी न क्यों बंसी।
बीन का तार तब न क्यों टूटा।
तब रहीं क्या सरंगियाँ बजती।
आज सस्ते अगर गला छूटा।

बोल का मोल जान कर के भी।
कंठ के साथ क्यों नहीं तुलती।
जब नहीं ठीक ठीक बोल सकी।
ढोल की पोल क्यों न तब खुलती।

कंठ की खींच तान में पड़ कर।
हो गया बन्द बोल का भी दम।
तंग होता रहा बहुत तबला।
दंग होता रहा मृदंग न कम।